फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress leader Arvinder Singh passes away on Monday following a cardiac arrest

दिल्ली: कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Tue, 02 Nov 2021 12:25 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 12:25 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर छा गई है। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।

विज्ञापन
Congress leader Arvinder Singh passes away on Monday following a cardiac arrest
अरविंदर सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के पुत्र और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह (56) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। अरविंदर सिंह 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उनके बहनोई पवन अरोड़ा ने कहा कि मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्हें साधारण व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
विज्ञापन


अभिषेक दत्त बोले- मेरे सीनियर थे
दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने कहा कि अरविंदर स्कूल में मेरे सीनियर थे और बहुत ही सरल और अच्छे दिल के व्यक्ति थे। उन्होंने क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चन्नी ने जताया दुख 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह की मौत पर दुख जताया है। उनका सोमवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और बेटी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अरविंदर सिंह की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है और परमात्मा के आगे अरदास करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed