फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Condition is miserable due to humidity and heat, temperature is three degrees higher

Delhi News: उमस व गर्मी से हाल बेहाल, तापमान तीन डिग्री अधिक

Fri, 01 Sep 2023 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Condition is miserable due to humidity and heat, temperature is three degrees higher
नजफगढ़ इलाके में तापमान 38.9 व पूसा में 38 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
विज्ञापन


एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं, गर्मी छुड़ाएगी पसीने

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बारिश नहीं होने से अगस्त में गर्मी और उमस के सितम के बाद सितंबर के पहले दिन गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी पसीने छुड़ाएगी।
शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर कड़े कर दिए। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान रखा, हालांकि हवा चलने से उमस थोड़ी कम रही। तेज धूप निकलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पूसा में 38, पालम में 37.5 डिग्री दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। नमी का स्तर 83 से 45 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन


अमूमन सितंबर के पहले दो दिन अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक रहता है जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दो व तीन सितंबर को 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed