Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Commissioner inaugurates DCP office in Shahdara district

Delhi News: शाहदरा जिले में डीसीपी कार्यालय का आयुक्त ने किया उद्घाटन

Wed, 11 Nov 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inaugurates DCP office in Shahdara district
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को शाहदरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शाहदरा थाने की पहली मंजिल पर बनाए गए पुलिस उपायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। नए कार्यालय की शुरुआत से जिले के आम लोगों को अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे डीसीपी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

शाहदरा पुलिस थाने में मौजूद नए कार्यालय को जीटी रोड पर श्याम लाल कॉलेज के नजदीक बनाया गया है। यहां जिले के आम लोग अपनी शिकायत, परेशानी या किसी जरूरी मामले को लेकर डीसीपी से सीधे मिल सकेंगे। इससे पूर्व पुलिस उपायुक्त कार्यालय फर्श बाजार के विश्वास नगर में चल रहा था। कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव और पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद डुंबरे समेत दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ही शाहदरा जिला पुलिस की ओर से संपर्क सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त ने जिले के पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रखने का मौका दिया गया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि संपर्क सभा का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और उनकी समस्याओं को समझना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed