फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cng price hike In Delhi Ncr upto 50 paise in petrol diesel may increase

CNG Price Hike: दिल्ली एनसीआर में बढ़ गए सीएनजी के दाम, इतने रुपये हुई बढ़ोतरी

Mon, 07 Mar 2022 11:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Mar 2022 11:10 PM IST
सार

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे का इजाफा कर दिया है। बढ़े हुए दर मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब 50 पैसे महंगी मिलेगी।

विज्ञापन
Cng price hike In Delhi Ncr upto 50 paise in petrol diesel may increase
IGL CNG Pump - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन युद्ध का असर अब ईंधन की कीमतों पर भारत में दिखने लगा है। माना जा रहा है कि पेट्रोल व डीजल पर जल्द ही महंगाई की मार पड़ने वाली है। इसके पहले सीएनजी से वाहन चलाना जेब पर मंगलवार से भारी पड़ेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे का इजाफा कर दिया है। 
विज्ञापन


बढ़े हुए दर मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब 50 पैसे महंगी मिलेगी। सोमवार को सीएनजी दर 57.01 रुपये प्रति किलो था, जो बढ़कर मंगलवार सुबह से 57.51 रुपये प्रति किलो हो जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली छोड़कर अन्य एनसीआर के शहरों में इसकी कीमत में एक रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी मंगलवार सुबह 6 बजे से एक रुपये प्रति किलो महंगी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 65.38 रुपये प्रति किलो की जगह 65.88 रुपये में मिलेगी तो रेवाड़ी में 67.48 रुपये से बढ़कर इसका दर 67.98 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह करनाल और कैथल में 50 पैसे महंगी हुई सीएनजी, 66.18 रुपये प्रति किलो के दर से मिलेगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार कानपुर 67.82 रुपये से बढ़कर 68.82 रुपये प्रति किलो की दर से बिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed