फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Kejriwal said - the infection has definitely reduced but the danger has not averted

सीएम केजरीवाल ने कहा- संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन खतरा टला नहीं

Sun, 23 May 2021 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 06:00 AM IST
सार

  • केजरीवाल ने की लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
  • टीकों की किल्लत पर केंद्र को दिए चार सुझाव

विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामले घटने पर इसे हल्के में नहीं लेने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में केवल 2200 केस आए हैं। संक्रमण दर भी घटकर केवल 3.50 फीसदी रह गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा टल गया है। डर अभी भी है। हमें कोरोना से बचने के सभी उपाय करने हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में टीकों की किल्लत पर उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके पास एक महिला का फोन आया था। उनको खुद और अपने बेटे को वैक्सीन लगवानी थी।। उन्होंने अपनी उम्र 65 व बेटे की 35 साल बताई। यह बताने पर कि दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है तो उन्होंने कहा कि उनकी वैक्सीन उनके बेटे को लगवा दें। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि आज वैक्सीन की कमी की वजह से देश में बेहद मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। किसी पिता, किसी बेटे, किसी भाई किसी मां, किसी बहन के सामने यह धर्म संकट है कि वह खुद वैक्सीन लें या अपने परिवार के युवाओं के लिए छोड़ दें। इससे ज्यादा दुखद बात और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकों की किल्लत पर केंद्र को सुझाव

  • वैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक अपना फार्मूला दूसरी कंपनियों देने को तैयार है। केंद्र सरकार अब देश में वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियों को आदेश दे कि वह युद्ध स्तर पर समयबद्ध तरीके से वैक्सीन बनाना तुरंत शुरू करें। यह काम 24 घंटे के भीतर पूरा किया जाए। इस काम में देरी नहीं होनी चाहिए।
  •  जितनी भी विदेशी वैक्सीन हैं उन्हें भारत में इस्तेमाल करने की तुरंत इजाजत दी जाए। यह 24 घंटे के अंदर किया जाना चाहिए। विदेशी वैक्सीन के जितने भी निर्माता हैं, उनसे भारत सरकार बात करें। अभी भारत सरकार ने राज्यों पर छोड़ दिया है कि राज्य बात करें। हर राज्य अपने-अपने स्तर पर विदेशी कंपनी वालों से बात करें, यह ठीक नहीं है। भारत सरकार उनसे वैक्सीन खरीदेगी तो यह कंपनियां ज्यादा गंभीरता से लेंगी। इन कंपनियों से वैक्सीन खरीदकर राज्य सरकारों को बांट देनी चाहिए।
  • मीडिया में आ रहा है कि कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने जरूरत से ज्यादा वैक्सीन जमा कर रखी है। उनकी जनसंख्या जितनी है, उससे कही ज्यादा वैक्सीन स्टोर कर के रखे हुए हैं। उन देशों से भारत सरकार को वैक्सीन लेने के लिए गुजारिश करनी चाहिए। 
  •  दिल्ली को तुरंत वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि फिर से वैक्सीन लगाना शुरू करें और अपने सभी वैक्सीनेशन सेंटर खोलें। साथ ही, दिल्ली का वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाए। कोरोना की इस लहर में सबसे ज्यादा युवा जिंदगियों का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा युवाओं की मौत हुई है और दिल्ली में इस वक्त युवाओं के कोटे की वैक्सीन खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed