{"_id":"64ae7ac1402a210586097aa3","slug":"cm-kejriwal-met-all-the-principals-of-mcd-school-who-returned-after-training-from-iim-ahmedabad-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम केजरीवाल ने MCD स्कूलों के सभी प्रिंसिपल से की मुलाकात, बोले- आपके अंदर एक अलग ऊर्जा दिख रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीएम केजरीवाल ने MCD स्कूलों के सभी प्रिंसिपल से की मुलाकात, बोले- आपके अंदर एक अलग ऊर्जा दिख रही
Wed, 12 Jul 2023 03:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2023 03:35 PM IST
सार
आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से सीएम केजरीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह अब एमसीडी के स्कूलों में भी क्रांति आएगी।
विज्ञापन
एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल से मिले सीएम केजरीवाल
- फोटो : ट्विटर/@ArvindKejriwal
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से मुलाकात की। सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की और साथ ही उन्होंने लिखा कि आज एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से मुलाकात हुई। ये सभी आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं।
विज्ञापन
आज MCD स्कूलों के उन प्रिंसिपल से मिला जो IIM अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं। सभी प्रिंसिपल के अंदर एक अलग ही तरह की ऊर्जा देखने को मिली। स्कूलों में नए तरीक़े से काम करने के लिए सभी उत्साहित हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में भी हमारे प्रिंसिपल और टीचर्स ने ही क्रांति लाकर… pic.twitter.com/MJLDbyBLgA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 12, 2023
विज्ञापन
आगे लिखा कि आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटने के बाद सभी प्रिंसिपल के अंदर एक अलग ही तरह की ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्कूलों में नए तरीके से काम करने के लिए सभी उत्साहित हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में भी हमारे प्रिंसिपल और टीचर्स ने ही क्रांति लाकर दिखाई है और अब एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स कमाल करके दिखाएंगे।
विज्ञापन