फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Arvind Kejriwal described the success of farmers as historic said That this martyrdom will remain immortal in history Latest news Update

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसानों की सफलता को बताया ऐतिहासिक, कहा- इतिहास में अमर रहेगी यह शहादत

Fri, 19 Nov 2021 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Nov 2021 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इतिहास में इस बात को पढ़ेंगी कि किस तरह किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानों और किसानी दोनों चीजों की जान बचाई है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal described the success of farmers as historic said That this martyrdom will remain immortal in history Latest news Update
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसानों के आंदोलन के कारण किसी केंद्र सरकार को तीन-तीन कानून वापस लेने पड़े हैं। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक घटना बताया। केजरीवाल ने कहा कि इस आंदोलन के लिए लगभग 700 किसानों ने अपनी जान गंवाई है। देश के इतिहास में उनकी यह शहादत सदैव याद की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इतिहास में इस बात को पढ़ेंगी कि किस तरह किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानों और किसानी दोनों चीजों की जान बचाई है। केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों को वापस लेने का फैसला सही समय से कर लेते तो उन किसानों को अपनी जान न गंवानी पड़ती जो इस आंदोलन के कारण शहीद हो गए। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन की शुरुआत के समय से ही उनके साथ खड़ी है। दिल्ली आने पर किसानों का स्वागत किया गया और दिल्ली सरकार ने उन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई। पार्टी नेताओं ने आंदोलन स्थल पर जाकर लंगर सेवा की और किसानों की हर संभव मदद की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed