फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Arvind Kejriwal congratulated former Prime Minister Manmohan Singh on his birthday

मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तारीफ करते हुए दी बधाई, कहा- हम सभी को मिलती है प्रेरणा

Tue, 26 Sep 2023 12:10 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनसे प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal congratulated former Prime Minister Manmohan Singh on his birthday
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन


हम सभी को मिलती है प्रेरणा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश, संविधान और लोकतंत्र के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती रहती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सादगी और गरिमा का उदाहरण
मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री हैं, जिनके काम शब्दों से ज्यादा बोलते थे। हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed