फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Clear the way for the declaration of the election results of the nominated members of the Gurdwara committee

गुरुद्वारा कमेटी के नामित सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने का रास्ता साफ

Sat, 11 Sep 2021 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Clear the way for the declaration of the election results of the nominated members of the Gurdwara committee
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के नामित सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है। मामले में याची एवं कमेटी सदस्य भूपेंद्र सिंह भुल्लर ने हाईकोर्ट को बताया कि उनके वोट को नहीं गिना जाए और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाए। अदालत ने चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता भुल्लर के वोट को नजरअंदाज करते हुए दो दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दें।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष पेश गुरुद्वारा चुनाव के निदेशक ने बताया कि 9 सितंबर को हुए नामित सदस्यों के चुनाव का रिकार्ड सील बंद लिफाफे में है। नामित सदस्यों के लिए 16 मतों की जरूरत है। एक प्रत्याशी ने 18 मत हासिल किए हैं। वहीं भुल्लर की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश मल्होत्रा कोर्ट को बताया कि सीलबंद लिफाफे में पेश किए गए उनके मुवक्किल का वोट न गिना जाए। उन्होंने मत को वापस लेने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

याचिका के अनुसार शिअद बादल की तरफ से प्रीत विहार से चुनाव लड़ने वाले भुल्लर ने जागो के उम्मीदवार मंगल सिंह को छह वोटों से हराकर डीएसजीएमसी के चुनाव में जीत हासिल की थी। मतगणना को चुनौती देते हुए मंगल सिंह ने कड़कड़डूमा कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने भुल्लर पर नामित सदस्यों के चुनाव में मतदान करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचली अदालत के फैसले को भुल्लर ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। उनकी याचिका पर अदालत ने गुरुद्वारा निदेशक को चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगी थी।
बृहस्पतिवार को भुल्लर का वोट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। नौ सितंबर को हुए नामित सदस्यों के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना को 18 वोट मिले हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल बादल के विक्रम सिंह रोहिणी को 15 व जसविंदर सिंह जौली को 12 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed