{"_id":"629e610488c4c05ae43ce79f","slug":"class-viii-student-hangs-up-teacher-accused-of-harassment-ashram-news-noi652784316","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं के छात्र ने फंदा लगाया, शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं के छात्र ने फंदा लगाया, शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। करावल नगर में आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक (14) ने स्कूल से घर आकर फंदा लगा लिया। परिवार ने टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच करवाने की बात कर रहे हैं।
अभिषेक करावल नगर के जौहरीपुर में रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार, मां सुनीता, बड़ा भाई विवेक और एक छोटी बहन है। अभिषेक पास के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। पिता अशोक ने बताया कि तीन जून को अभिषेक के स्कूल से एक कॉल आई। अभिषेक की शिकायत करते हुए टीचर ने परिवार को स्कूल आकर मिलने को कहा। अभिषेक अपने भाई विवेक के साथ स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि वहां विवेक को बताया गया कि अभिषेक ने एक महिला शिक्षक को अपशब्द कहे हैं। आरोप लगाकर टीचर ने पहले अभिषेक के भाई से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद अभिषेक का नाम काटकर उसकी टीसी देने की बात की। टीचर ने यह भी कहा कि नाम कटने के बाद आगे उसका दाखिला भी कहीं नहीं होगा। इसके बाद विवेक और अभिषेक घर आ गए।
घर पहुंचकर अभिषेक दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पहुंचा। कुछ ही देर बाद अभिषेक को चुन्नी के सहारे अलमारी के पाइप से लटका देखा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले भी स्कूल के किसी टीचर ने अभिषेक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद किसी दूसरे छात्र के कहने पर अभिषेक पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए गए। अभिषेक ने टीचर के बारे में किसी भी तरह के अपशब्द कहने से इनकार किया था।