{"_id":"621950e02f0f3027e77c0948","slug":"clashes-between-two-groups-of-prisoners-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, सहायक जेल अधीक्षक और वार्डर भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, सहायक जेल अधीक्षक और वार्डर भी घायल
Sat, 26 Feb 2022 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:27 AM IST
सार
सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। जेल महानिदेशक ने कहा हालात नियंत्रण में।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। हालात पर काबू करने के दौरान कैदी जेल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। झगड़े में एक सहायक अधीक्षक समेत दो जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया और हालात को काबू में किया गया। घायल चार कैदियों और जेलकर्मियों को उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने तिहाड़ में कैदियों और जेलकर्मियों के बीच झड़प होने की पुष्टि की है। जेल अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम जेल संख्या चार में कैदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। कैदी एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक सहायक अधीक्षक और जेल के सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन
जेल कर्मियों ने मारपीट कर रहे कैदियों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान कैदियों के एक गुट ने जेल कर्मियों पर ही हमला कर दिया। जेल कर्मियों पर हमला की जानकारी मिलते ही जेल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वहां भेजा गया। उसके बाद हालात पर काबू पाया गया। मारपीट में सहायक जेल अधीक्षक और एक वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी। सभी को डीडीयू अस्पताल भेजा गया। वहीं मामूली रूप से घायल अन्य कैदियों और जेल कर्मियों को जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जेल महानिदेशक का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन