फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Civil defense volunteer jumped into the drain after seeing the police

पुलिस को देख नाले में कूदा सिविल डिफेंस वॉलंटियर

Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Civil defense volunteer jumped into the drain after seeing the police
नई दिल्ली। संगम विहार में रहने वाला महरौली का सिविल डिफेंस वॉलंटियर शिवराम (40) कोटला मुबारकपुर थाना इलाके में रहने वाली महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह महिला का घर तक पीछा करता और मुलाकात नहीं करने पर उसके बच्चों को मारने की धमकियां देता। महिला की शिकायत पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह गंदे नाले में कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बाबू पार्क निवासी महिला ने कोटला मुबाकरपुर थाने में शिवराम के खिलाफ दी लिखित शिकायत में कहा था कि वह उससे गाली-गलोज, दुव्यर्वहार व छेड़छाड़ करता है। नहीं मिलने पर उसके दोनों बच्चों को मारने की धमकी देता है। महिला एसआई कोमल, एसआई संदीप यादव और सिपाही नेहरू ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के जरिये शिवराम को आईएनए सर्कल के पास मिलने बुलाया। पुलिस को देखकर वह पिलंजी नाले में कूद गया। सिपाही नेहरू भी पीछे कूदा तो उसने सिर में ईंट मार दी। लहूलुहान होने के बावजूद सिपाही ने उसे दबोच लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा कि आरोपी और महिला दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। शिवराम सुपरवाइजर था। वह महिला का पीछा कर दुर्व्यवहार करता था। कोर्ट ने शिवराम को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed