फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   chinese company moves court against Indian Railways for cancelling tender

ठेका रद्द होने पर भारतीय रेलवे के खिलाफ चीनी कंपनी पहुंची कोर्ट

Sat, 18 Jul 2020 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
chinese company moves court against Indian Railways for cancelling tender
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सिग्नल और दूरसंचार कार्य के लिए एक चीनी कंपनी को दिया गया ठेका रद्द करने के फैसले को चीनी कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भारतीय रेलवे ने इस करार को समाप्त करने के लिए काम की धीमी गति का हवाला दिया है।
विज्ञापन

चीनी कंपनी की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट गुरुवार को संज्ञान ले चुकी है। इस याचिका में चीनी कंपनी ने भारतीय रेलवे पर गलत तरीके के अनुबंध समाप्त करने का आरोप लगाया है। कंपनी के कहा कि इस अनुबंध के तहत उसे कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किमी लंबे गलियारे का सिग्नलिंग और दूरसंचार से जुड़ा कार्य करना था। इसके लिए 471 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था जिसे अब अचानक समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

चीनी कंपनी ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड; डीएफसीसीआईएलद्ध को बैंक गारंटी भुनाने से रोकने का निर्देश दिया जाए। इस प्रोजेक्ट को वर्ल्ड बैंक फंडिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारतीय रेलवे ने कोर्ट में जवाब दिया है काम की धीमी गति के कारण करार समाप्त किया गया है। यह कहा गया है कि रेलवे नियमों के तहत काम कर रही है। काम की धीमी गति के कारण निर्धारित प्रोजेक्ट के पूरा होने में देरी हुई है।
भारतीय रेलवे ने 2016 में बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एडं डिजाइन इंस्टिट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन ग्रुप को यह टेंडर दिया था। अब इस कंपनी का टेंडर समाप्त करने से पहले भारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी को 14 दिन का नोटिस दिया था जिसकी अवधि बीते शुक्रवार को पूरी हो गई।

रेलवे के मुताबिक चीनी कंपनी को प्रोजेक्ट से बाहर निकालने का कार्य जनवरी 2019 में शुरू हुआ था क्योंकि वह तय समय में काम नहीं कर पाई थी। कंपनी ने तब तक केवल 20 फीसदी ही काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed