{"_id":"5f401a8e8ebc3e3ca82e9eb0","slug":"child-missing-from-delhi-found-in-kasganj-ashram-news-noi531138290","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौली से गायब हुआ बच्चा 14 महीने बाद कासगंज में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौली से गायब हुआ बच्चा 14 महीने बाद कासगंज में मिला
विज्ञापन
नई दिल्ली। महरौली इलाके से गायब हुए बच्चे को 14 महीने बाद कासगंज, यूपी से दिल्ली पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस बच्चे को दिल्ली ले आई है। 12 वर्षीय बच्चे को महरौली स्थित उम्मीद अमन घर में रखा गया है। यहां पर बच्चा खुश है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बच्चे को यहां रखने अनुमति दी है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार महरौली स्थित उम्मीद अमन घर के वेलफेयर ऑफिसर रघुबीर प्रसाद ने वहां रह रहे 12 वर्षीय अनाथ बच्चे के अपहरण की शिकायत महरौली थाने में 22 अप्रैल, 2019 को दी थी। अपहरण का मामला दर्जकर महरौली पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी।
शिकायतकर्ता ने बच्चे के माता-पिता के बारे में भी जानकारी दी थी। मगर माता-पिता की मौत हो चुकी थी तो पुलिस को बच्चे के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद एक टीम कासगंज में रहने वाली बच्चे की चचेरी बहन के घर भेजी गई। चचेरी बहन ने बताया कि दस महीने पहले बच्चा उसके घर आया था। कासगंज में बच्चे को तलाशा गया तो बच्चा रेलवे स्टेशन के पास मिल गया।