फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Arvind Kejriwal said- Neighboring states are responsible for pollution in Delhi

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्य जिम्मेदार

Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal said-  Neighboring states are responsible for pollution in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी की खराब हुई हवा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण में वृद्धि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण हुई है। क्योंकि, सरकारें इसे रोकने में किसानों की मदद करने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों से पराली जलाने को कम करने और प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारियों को समझने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक महीने से दिल्ली में वायु गुणवत्ता के आंकड़े ट्वीट कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों में प्रदूषण बढ़ा है और इसकी वजह पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है। पड़ोसी राज्यों के किसान पराली जलाने को मजबूर हैं। क्योंकि, उनकी सरकारें इस दिशा में कुछ नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में दो तरह के प्रदूषण होता है। इसमें से एक आंतरिक प्रदूषण होता है, जो वाहनों व धूल से होता है, जबकि दूसरा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के कारण होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार धूल विरोधी अभियान से लेकर खेतों में बायो डी-कंपोजर तरल के छिड़काव से प्रदूषण को नियंत्रित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन पड़ोसी राज्यों ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। दिल्ली में पराली जलाने से रोकने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर घोल का छिड़काव किया गया है, जिससे किसानों को छिड़काव के बाद पराली जलाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed