फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cheated more than 100 people trapped in love trap on facebook

खुलासा: फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसा 100 से अधिक लोगों से ठगी, तोहफे भेजने के नाम पर ऐंठती थी रुपये

Sun, 30 Jan 2022 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 08:30 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने  फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी की। युवती तोहफे भेजने के नाम पर रुपये ऐंठती थी।
 

विज्ञापन
cheated more than 100 people trapped in love trap on facebook
युवती से बरामद मोबाइल व अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक पर लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को यूके, यूएई या दूसरे देशों का नागरिक बताती थी। वह लोगों को महंगे तोहफे भेजने के नाम पर शिकार बनाती थी। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान महक (29)(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 मोबाइल फोन, 16 सिमकार्ड, एक वाईफाई डिवाइस बरामद करने के अलावा छह फेसबुक और एक इंस्टाग्राम अकाउंट का पता लगाया है। शुरुआती पूछताछ के बाद महक ने बताया कि वह 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर बुराड़ी निवासी धर्मराज ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों उनके फेसबुक पर अमारा गुजराल महिला ने फेसबुक दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मराज ने उसे स्वीकार कर लिया। कुछ दिनों बाद अमारा ने उससे चैटिंग शुरू कर दी। वह खुद को यूके निवासी बताती थी। अमारा ने बताया कि जल्द ही वह दिल्ली आना चाहती है। वह यूके के नंबर से ही चैट करती रही। इस बीच उसने पीड़ित को अपने दिल्ली आने के एयर टिकट भी व्हाट्सएप किए। उसने जल्द ही धर्मराज से मिलने की बात की। जिस दिन अमारा को दिल्ली आना था कि उसी दिन उसके पास एक अन्य महिला का फोन आया।

उसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताया। उसने कहा कि अमारा मोटी रकम और तोहफों के साथ आई हुई है। उसके पास भारतीय मुद्रा नहीं है, 34 हजार रुपये देकर उसे छुड़ाया जा सकता है। धर्मराज ने बताए गए खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद दोबारा उससे 50 हजार की मांग की गई।

पीड़ित ने रुपये देने से मना किया तो अमारा ने उसको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत दी गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी अजय दलाल, एसआई रोहित सरासवत की टीम ने मामले की जांच शुरू की। 

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर जांच करते हुए टीम पहले गुलाबी बाग पहुंची। वहां से पता चला कि लड़की अपने घर नहीं बल्कि बहन के साथ तिलक नगर के कृृष्णापुरी में रहती थी। पुलिस ने महक को वहां से दबोच लिया। इसके पास से कुल 13 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। महक ने बताया कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों से दोस्ती कर गिफ्ट देने के नाम पर ठगी करती थी।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
महक ने बताया कि वह पिछले कई साल से ब्यूटीशियन का काम करने वाली बहन के साथ तिलक नगर में रहती है। यहां उसकी मुलाकात अफ्रीकी मूल के युवकों हुई। उनके साथ रहकर उसने ठगी के तरीके सीख लिए। महज 12वीं पास महक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से कई अकाउंट बना रखे हैं। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए महक ने यूके की चार सिमकार्ड व कुछ मुंबई के सिमकार्ड खरीदे हुए थे। इसके अलावा कुछ अकाउंट का इंतजाम किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed