फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chargesheet filed against seven foreign nationals.

Delhi News: सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 08 Sep 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against seven foreign nationals.
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरोन वैन डाइक समेत सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन पर अवैध प्रवेश, ठहरने और आवाजाही का आरोप है। हालांकि, एजेंसी ने आरोप पत्र में कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए (यूएपीए) की धाराएं नहीं लगाईं।
विज्ञापन




चार्जशीट में मैथ्यू एरोन वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों कामिंस्की विक्टर, हुरबा पेट्रो, स्लीवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टीफंकिव मैरियन और होंचारुक मक्सिम के खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की धारा 21 और 23 के तहत आरोप लगाए गए हैं। सातों 13 मार्च को गिरफ्तार किए गए थे। एनआईए का आरोप है कि वे म्यांमार से मिजोरम सीमा के रास्ते भारत में घुस आए थे और देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर पकड़े गए। एजेंसी ने पहले इन्हें भाड़े के सिपाही के रूप में काम करने का आरोप लगाया था। शुरुआत में एनआईए ने इनके खिलाफ यूएपीए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed