फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chandni Chowk Hanuman temple demolition Congress jumped in political turmoil recited Hanuman Chalisa

चांदनी चौक में हनुमान मंदिर तोड़े जाने को लेकर चल रहे सियासी घमासान में कांग्रेस भी कूदी, किया हनुमान चालीसा का पाठ  

Sat, 09 Jan 2021 03:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Chandni Chowk Hanuman temple demolition Congress jumped in political turmoil recited Hanuman Chalisa
चांदनी चौक में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के बाद की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के चांदनी चौक में तोड़े गए हनुमान मंदिर को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हैं। इस बीच कांग्रेस भी अब इसमें कूद पड़ी है। कांग्रेस नेता ने मंदिर तोड़े जाने को लेकर विरोध करते हुए चांदनी चौक में हनुमान चालीसा का पाठ किया।  

विज्ञापन


वहीं, इससे पहले हिंदू संगठनों के लोग चांदनी चौक पहुंचकर दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। चांदनी चौक में सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।जिसके चलते वहां मौजूद हनुमान मंदिर को तोड़ दिया गया। इसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। 
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि चांदनी चौक के पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में पुलिस व एमसीडी उसका साथ नहीं दे रही है। दूसरी तरफ आप का आरोप है कि हाईकोर्ट में एमसीडी ने हलफनामा दिया है कि प्राचीन मंदिर अतिक्रमित जमीन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक की सौंदर्यीकरण योजना के डिजाइन में बदलाव कर हनुमान मंदिर को पुन: स्थापित करने की व्यवस्था करें। भाजपा उपराज्यपाल अनिल बैजल से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगी।


उन्होंने दावा किया है कि पिछले अक्तूबर में केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट में यह लिखकर दिया कि नगर निगम और पुलिस उन्हें सहयोग नहीं कर रही है। इस सिफारिश पर कोर्ट ने नगर निगम और पुलिस को निर्देशित किया। नवंबर में चांदनी चौक के स्थानीय लोगों ने मंदिर को बचाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन कोर्ट ने कहा कि धर्म या धार्मिक स्थल से जुड़े मामले पर राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली धार्मिक समिति फैसला करती है। दिल्ली सरकार की धार्मिक समिति ने भी इस मामले का कोई समाधान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed