{"_id":"621bf4df260241213c2c2d6f","slug":"chances-of-rain-in-delhi-on-march-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : 2 मार्च को दिल्ली में बारिश के आसार, फिर बढ़ेगा पारा, हवा में आया सुधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : 2 मार्च को दिल्ली में बारिश के आसार, फिर बढ़ेगा पारा, हवा में आया सुधार
Mon, 28 Feb 2022 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:32 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद पारे में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में शुक्रवार रात ओलावृष्टि के बाद से मौसम में हल्का बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान लुढ़क कर सामान्य के करीब आ गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में फिर से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 व न्यूनतम सामान्य के बराबर 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ जगह सुबह साढ़े आठ बजे तक एक मिमी बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 40 से 93 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद पारे में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता में सुधार
दो दिनों तक बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में कमी हुई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 के साथ संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया है। इससे पहले 9 जनवरी को 69 रहा था। फरीदाबाद का एक्यूआई 112, गाजियाबाद 129, ग्रेटर नोएडा 96, गुरुग्राम 115 और नोएडा का 64 रिकॉर्ड किया गया। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार घटने से वायु गुणवत्ता बिगड़कर औसत श्रेणी में पहुंचेगी।
अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्यिस
सूर्यास्त का समय: 6:20 बजे
सूर्योदय का समय: 6:46 बजे
-दिनभर धूप खिली रहेगी। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।