फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chance of cold wave for the next two days in delhi

मौसम का हाल :  दिल्ली में आज और कल शीत लहर चलने की संभावना, न्यूनतम पारा पहुंच सकता है पांच तक

Sat, 18 Dec 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:40 AM IST
सार

उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से तेजी से लुढ़केगा पारा।

विज्ञापन
Chance of cold wave for the next two days in delhi
delhi cold - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में दो दिन तक शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 7.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा लुढ़कने की वजह से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली का लोदी रोड इलाका 6.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। 
विज्ञापन


इसके अलावा आयानगर का न्यूनतम पारा 6.6, गुरुग्राम का 7.8 व नोएडा का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के कारण लगातार सर्दी बढ़ रही है। अगले दो दिनों के भीतर तेजी से पारा लुढ़केगा और शीत लहर दर्ज होने की संभावना है। इससे सर्दी का अहसास और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलावत के मुताबिक, सर्दी में जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड होता है। ऐसे स्थिति में शीत लहर की घोषणा की जाती है। हालांकि, अभी तक इस सीजन में एक भी बार शीत लहर नहीं चली है। बीते 12 दिसंबर को न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था, जो कि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed