फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: चाणक्यपुरी में मॉडल के साथ दुष्कर्म मामला- आरोपी व्यवसायी युवक के खिलाफ एलओसी जारी किया गया

Tue, 16 Mar 2021 12:54 AM IST
योगेश जोशी पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Mar 2021 12:54 AM IST
सार

  • दिल्ली पुलिस की टीम दुबारा दबिश देने मुंबई पहुंची।
  • कोर्ट ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
  • आरोपी के पिता मुंबई के बड़े कारोबारी हैं।

विज्ञापन
chanakyapuri delhi model girl rape case fir investigation police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल में मॉडल युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना को एक महीने होने को जा रहा है मगर अपने को तेज तर्रार कहने वाली पुलिस आरोपी व्यवसायी युवक वरूण(28 वर्ष) का पता नहीं लगा सकी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलफ लुक आउस सकुर्लर(एलओसी) नोटिस जारी कर दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि आरोपी युवक बहुत बड़े उद्योगपति का बेटा है ऐसे में वह विदेश भाग सकता है।

chanakyapuri delhi model girl rape case fir investigation police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वरूण ने पिछले सप्ताह पटियाला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। पटियाला कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा लिए। चाणक्यपुरी थाने की एक पुलिस टीम फिर से वरूण को पकडने मुंबई गई है। हालांकि सोमवार शाम तक आरोपी युवक के बारे में पुलिस टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

chanakyapuri delhi model girl rape case fir investigation police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वरूण मुंबई के बड़े घराना परिवार का बेटा है। परिवार का 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार है। हैदराबाद की पीड़ित मॉडल युवती ने 23 फरवरी को चाणक्यपुरी थाने में दी अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आरोपी युवक ने खान मार्केट में वाइन पी थी और वह उसे चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल में ले गया। यहां उसने नशे में उसके साथ अशर्ील हरकतें व दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakyapuri delhi model girl rape case fir investigation police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

युवती ने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। युवती व आरोपी युवक दोनों दोस्त थे। दोनों ने वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक पूणे में एक साथ पढ़ाई की थी। युवती के पिता आईएफएस अधिकारी बताए जा रहे हैं। चाणक्पुरी थाने की टीम एक बार पहले वरूण की तलाश में मुंबई में कई दिन तक छापेमारी कर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed