फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chaitra Navratri from today, celebrations in Delhi

नवरात्र आज से : कोरोना का पहरा हटा, आज घर-घर विराजेंगीं मां, राजधानी के घर और बाजारों में उत्सव की धूम

Sat, 02 Apr 2022 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 05:26 AM IST
सार

देवी मां के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। झंडेवालान मंदिर में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां इस बार माता रानी के दर्शन की बुकिंग क्यूआर कोड से होगी।

विज्ञापन
Chaitra Navratri from today, celebrations in Delhi
झंडेवालान मंदिर में तड़के हुई आरती... - फोटो : एएनआई

विस्तार

नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों वाले पीठों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार को माता रानी के दरबार में सूर्योदय होने से पहले भक्तों की कतारें लग जाएंगी। कोरोना महामारी काल में करीब दो साल बाद इस बार नवरात्र में भक्तों को फिर से देवी के दर्शन सामान्य तरीके से हो पाएंगे। वहीं, घर-घर में मां का भव्य दरबार सजाया गया है।

विज्ञापन


देवी मां के मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। झंडेवालान मंदिर में खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने इस बार खास क्यूआर कोड विकसित किया है, जिसे स्कैन कर भक्तों के पास बिना लाइन में लगे दर्शन करने की सुविधा होगी। झंडेवालान मंदिर के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर इसके लिए एक लिंक शेयर किया गया है, जिस पर दर्शन करने का समय, परिवार के कितने सदस्य दर्शन करेंगे, यह सभी जानकारी भरनी होगी और आखिर में यहां से एक पासवर्ड प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन


पासवर्ड से मिलेगा प्रवेश
झंडेवालान मंदिर में क्यूआर कोड वाले भक्तों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था होगी। इस द्वार पर सेवादार पासवर्ड पूछेंगे और भक्तों को माता रानी के धाम में सीधे दर्शन करने के लिए भेज देंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी नंद किशोर सेठी ने बताया कि दर्शन के लिए गरुण द्वार, श्री द्वार और सेवादार द्वार बनाए गए हैं। तीनों द्वारों से मंदिर में खाली हाथ दर्शन के लिए भक्तों को भेजा जाएगा। दर्शन करके लौटने पर सभी भक्तों को प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा कार्यक्रम
g  तड़के 4 से रात 12 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।
g  तड़के 4 बजे और शाम को 7 बजे आरती होगी।
g  प्रात: 9 बजे से कीर्तन, तीन घंटे में कीर्तन मंडली बदल जाएगी।
g  शाम 6 बजे करीब पौना घंटेे, माता के शृंगार के लिए बंद होंगे दर्शन।
g  झंडेवालान मंदिर के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेज पर लाइव टेलीकास्ट।

कालकाजी मंदिर में प्रशासक की देखरेख में दर्शन : महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश से इस बार श्रीकालकाजी आदि शक्तिपीठ में भक्तों को दर्शन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासक के पास रहेगी। मंदिर में राम प्याऊ द्वार, कमल मंदिर और मोदी मिल की तरफ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। प्रतिदिन चंडी यज्ञ और भक्तों के लिए भंडारा चलता रहेगा।

पूजा कार्यक्रम

  • तड़के 4 बजे से मंदिर में पूजा शुरू।
  • सुबह 8 बजे से मंदिर में भजन कीर्तन होगा।
  • सुबह 8 से 10 बजे तक आवाहित देवताओं की पूजा।
  • सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक हवन होगा।
  • अपराह्न 3 से 6 बजे तक दुर्गा सप्तसती महात्म्य का पाठ किया जाएगा।

24 घंटे खुलेगा आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ
मंदिर प्रभारी एमके सेठी ने बताया कि छतरपुर आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ भक्तों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। राजधानी के सबसे भव्य शक्ति पीठों में से एक इस मंदिर में इस बार भक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 

पूजा कार्यक्रम

  • तड़के 4 बजे आदिशक्ति का माला शृंगार।
  • सुबह से शांति यज्ञ किया जाएगा।
  • सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक और शाम 7 से रात 11 बजे तक लंगर चलेगा।
  • व्रत रखने वालों के लिए अलग लंगर की व्यवस्था रहेगी।
  • पुलिस और मंदिर कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
  • सुबह शाम दुर्गा सप्तसती महात्म्य का पाठ होगा।।

 

‘त्योहारी सीजन में सुविधाएं उपलब्ध कराएं’

दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने सभी विभागों को त्योहारी सीजन के दौरान समस्या दूर करने व सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस के अधिकारियों सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ नवरात्रि, रमजान और ईद-उल-फितर के आगामी त्योहारों के सफल आयोजन से संबंधित बैठक की।

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि त्योहारों और उत्सवों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस कारण धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों और गलियों में पर्याप्त स्वच्छता और साफ सफाई की आवश्यकता पड़ेगी। इस दिशा में उचित कदम उठाए। 

इसके अलावा उचित जल निकासी और स्वच्छ पानी की लगातार आपूर्ति होनी चाहिए। धार्मिक स्थलों के आसपास वाटर टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed