{"_id":"5ee7d07f8ebc3e4337590b85","slug":"centre-govt-will-soon-provide-4000-ventilators-to-delhi-ashram-news-noi517412345","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को केंद्र जल्द देगा 4000 वेंटिलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को केंद्र जल्द देगा 4000 वेंटिलेटर
विज्ञापन
Centre Govt. will soon provide 4000 ventilators to Delhi
नई दिल्ली। देश की राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते अब केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। महज 36 घंटे में तीन बार बैठक करने के बाद सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जल्द ही 4000 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से खरीदा जाएगा।
दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल लगभग 2000 वेंटिलेटर हैं। कोरोना व अन्य गंभीर मरीजों के कारण सभी फुल हैं। सूत्रों के अनुसार, इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार दिल्ली को जल्द ही 4000 वेंटिलेटर देगा। प्रधानमंत्री राहत कोष के माध्यम से इन्हें खरीदा जाएगा। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में अन्य कई मामलों पर भी बातचीत हुई है।
अब नहीं होगी शव मिलने में देरी
कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट मिलने तक शवों को नहीं रोका जा सकेगा। दिल्ली के अस्पतालों में अगर किसी मरीज की मौत होती है और उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है तो कोविड प्रबंधन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। बाद में रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो संबंधित परिवार और करीबियों की निगरानी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने दिल्ली एम्स के अलावा आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को यह निर्देश दिए हैं। साथ ही इन दिशा-निर्देशों की पालना अन्य अस्पतालों में कराने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है।