Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE to teach ABC model to principals and counselors

Delhi News: प्रिंसिपल व काउंसलरों को एबीसी मॉडल सिखाएगा सीबीएसई

Wed, 12 Nov 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
CBSE to teach ABC model to principals and counselors
-छात्रों के समग्र विकास के लिए अगले माह राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा
विज्ञापन


-बोर्ड ने स्कूलों से प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं को इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के सामाजिक कल्याण, समग्र विकास को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीबीएसई इसके लिए प्रिंसिपल व स्कूल काउंसलरों को छात्रों के समग्र विकास को बढ़ाने की एबीसी सिखाएगा। बोर्ड की ओर से अगले माह एक राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड ने स्कूलों से प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं को इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कहा है। जिससे कि वह इसका लाभ लेकर स्कूलों में इसको अपना सकें।
प्रत्येक किशोर के लिए सुरक्षित स्थान का निर्माण करना राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन का टैगलाइन है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के समग्र छात्र विकास और कल्याण के उद्देश्यों के अनुरूप, इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सुरक्षित समावेशी और पोषणकारी स्कूली वातावरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


यह सम्मेलन किशोर स्वास्थ्य, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण और समग्र विकास पर संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सहयोगात्मक कार्रवाई के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। जिसमें विशेषज्ञ चर्चाओं और सार्थक सहभागिताओं के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया के प्रभाव, जीवनशैली की चुनौतियों और कॅरिअर की तैयारी जैसी प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा और स्क्रीन टाइम का उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य मामलों पर पर बोलना, सही आदतें, कॅरिअर विकल्प, स्किल, जैसे अन्य विषयों पर प्रिंसिपल, व काउंसलरों को जानकारी दी जाएगी।


बोर्ड ने भारत और विदेश में संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं को इस शिखर सम्मेलन में पंजीकरण और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। इसका उद्देश्य छात्रों के सामाजिक कल्याण और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसमें भाग लेने वाले प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व काउंसलरों और वेलनेस शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed