{"_id":"61abce598ca3bb7a530eaee2","slug":"cbse-to-organize-post-card-writing-campaign-among-students-as-part-of-amrit-mahotsav-of-azadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: छात्रों की जुबानी, पीएम पढ़ेंगे स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: छात्रों की जुबानी, पीएम पढ़ेंगे स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानी
Sun, 05 Dec 2021 01:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:53 AM IST
सार
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल को 20 दिसंबर तक पोस्ट कार्ड लेखन का आयोजन करना है। छात्रों द्वारा 10 सर्वेश्रेष्ठ कार्ड को सीबीएसई के पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों के बीच पोस्ट कार्ड लेखन अभियान का आयोजन करेगा। इसके तहत सर्वेश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। छात्र पोस्ट कार्ड के जरिए आजादी के गुमनाम नायकों व भविष्य के भारत को लेकर लिखे गए अपने विचारों को प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। वहीं, प्रत्येक स्कूल को 10 बेहतरीन पोस्ट कार्ड को सीबीएसई के पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के मुताबिक, संचार मंत्रालय का डाक विभाग आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों के साथ मिलकर 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान आयोजित कर रहा है। स्कूल स्थानीय स्तर पर डाक विभाग के कार्यालय से 50 पैसे का भुगतान कर पोस्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। डाक विभाग की ओर से पोस्ट कार्ड पर प्रधानमंत्री कार्यालय की मुहर लगाकर कार्ड को दिया जाएगा।
विज्ञापन
20 दिसंबर तक करना होगा लेखन अभियान का आयोजन
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल को 20 दिसंबर तक पोस्ट कार्ड लेखन का आयोजन करना है। छात्रों द्वारा 10 सर्वेश्रेष्ठ कार्ड को सीबीएसई के पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। वहीं, शेष कार्ड को एक विशेष बैग के जरिए निर्माण भवन भेजना होगा। पोस्ट कार्ड में छात्र आजादी के नायकों, आजादी का संघर्ष व भविष्य के भारत को लेकर अपने विचारों को लिख सकेंगे।
विज्ञापन
दो स्तर पर पोस्ट कार्ड का किया जाएगा चयन
डाक विभाग की ओर से दो चरणों में सर्वेश्रेष्ठ कार्ड का चयन किया जाएगा। पहले चरण के तहत सीबीएसई के स्कूलों से प्राप्त व अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से मिले कार्ड में से 320 कार्ड का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत जनवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में 75 सर्वेश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड का चयन होगा। इन पोस्ट कार्ड को प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। ऐसे में स्कूलों को अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।