फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE Results : Delhi tops in Divyang category, Noida second, Navodaya Vidyalaya tops in Delhi region

CBSE Results : दिव्यांग श्रेणी में दिल्ली अव्वल, नोएडा द्वितीय, दिल्ली क्षेत्र में नवोदय विद्यालय अव्वल

Sat, 23 Jul 2022 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 03:48 AM IST
सार

सीबीएसई ने दिल्ली को दो क्षेत्रों पूर्वी और पश्चिम बांट रखा है।  बोर्ड के मुताबिक, कुल 4395 दिव्यांग बच्चों ने परीक्षा दी है। इसमें से सबसे अधिक 1016 बच्चे पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं, सबसे कम 81 बच्चे गुवाहाटी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
CBSE Results : Delhi tops in Divyang category, Noida second, Navodaya Vidyalaya tops in Delhi region
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 12 वीं के परिणाम में दिव्यांग श्रेणी में दिल्ली ने बाजी मारी है। यहां के 52 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक आए हैं। 42 छात्रों के साथ नोएडा क्षेत्र दूसरे पायदान पर है। सीबीएसई ने दिल्ली को दो क्षेत्रों पूर्वी और पश्चिम बांट रखा है।  बोर्ड के मुताबिक, कुल 4395 दिव्यांग बच्चों ने परीक्षा दी है। इसमें से सबसे अधिक 1016 बच्चे पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं, सबसे कम 81 बच्चे गुवाहाटी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पूर्वी क्षेत्र में 881 बच्चों ने परीक्षा पास की है। ऐसे में यहां का पास प्रतिशत 86.71 फीसदी रहा है। यहां 95 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या आठ है। वहीं, दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में 721 बच्चों ने परीक्षा दी है। इसमें से 673 बच्चों ने परीक्षा पास की है, जिससे यहां का कुल पास प्रतिशत 93.34 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन


यहां 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 20 है। वहीं, दो छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बेंगलूरु क्षेत्र में सिर्फ 83 बच्चों ने परीक्षा दी है। इसमें से 82 बच्चों ने परीक्षा पास की है, जिससे यहां का पास प्रतिशत सबसे अधिक 98.80 फीसदी रहा है। यहां 19 छात्र ऐसे हैं, जिनके 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, पांच छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्षों में दूसरी बार सबसे अधिक कंपार्टमेंट 
सीबीएसई 12वीं के परिणाम में चार साल में दूसरी बार सबसे अधिक कंपार्टमेंट आई हैं। इस साल 67 हजार से अधिक विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। इससे पहले 2019 में यह आंकड़ा करीब 99 हजार था। 

सीबीएसई के मुताबिक, इस साल देश भर में 67,743 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं, 2019 में 99,207 बच्चों की कंपार्टमेंट थी। बोर्ड ने पूरी दिल्ली को पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में बांट रखा है। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में 5124 व पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में 2,658 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। सबसे अधिक 15,681 कंपार्टमेंट प्रयागराज में आई है। वहीं, सबसे कम 254 कंपार्टमेंट का आंकड़ा बेंगलुरु में है। नोएडा में 6,574 बच्चों की कंपार्टमेंट है। बोर्ड के मुताबिक, टर्म-2 के पाठ्यक्रम के लिए आगामी 23 अगस्त से कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

किसी भी क्षेत्र में नहीं हुई नकल 
सीबीएसई के मुताबिक, किसी भी क्षेत्र में नकल रिकॉर्ड नहीं हुई है। बोर्ड के 16 क्षेत्रों में नकल करने वालों का आंकड़ा शून्य है। बता दें कि परीक्षा के दौरान बोर्ड के अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर नकल की जांच करते हैं। 

दिल्ली क्षेत्र में नवोदय विद्यालय अव्वल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजों में दिल्ली क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालयों ने बाजी मारी है। दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में जवाहर विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। वहीं, दिल्ली पश्चिम क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। यहां केवी का रिजल्ट 99.41 फीसदी रहा है।

सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पूर्वी में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 6,420 बच्चों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 6,393 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनका परिणाम 95.92 फीसदी  रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों में 1,00,216 छात्रों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 99,566 छात्रों ने परीक्षा दी और 95.74 फीसदी छात्र सफल हुए। इसी तरह निजी स्कूलों में 64,953 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और 64,774 बच्चों ने परीक्षा दी। इनका परिणाम 97.09 फीसदी रहा। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालयों में 81 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और इतने ही बच्चों ने परीक्षा दी।

केंद्रीय विद्यालयों में 6,669 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और 6,661 बच्चों ने परीक्षा दी और सफल बच्चों का प्रतिशत 99.50 फीसदी रहा। इसी तरह दिल्ली पश्चिम इलाके में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 7,775 बच्चों ने पंजीकरण कराया और 7,743 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं, 93.45 फीसदी बच्चे सफल हुए। सरकारी स्कूलों में 69504 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और 69,109 बच्चों ने परीक्षा दी और 96.40 फीसदी बच्चे सफल हुए। 


निजी स्कूलों में 40,461 ने कराया पंजीकरण 
निजी स्कूलों में 40,461 बच्चों ने पंजीकरण करावाया और 40,291  बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें से 96.84 फीसदी बच्चे सफल हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय में 65 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और इतने ही बच्चों ने परीक्षा दी और सफलता का प्रतिशत 98.46 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालयों में 2,872 बच्चों ने पंजीकरण करवाया और 2,872 बच्चों ने ही परीक्षा दी। यहां का सफलता प्रतिशत 99.41 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed