{"_id":"64ba8b7a0ee178567e097b2c","slug":"cbi-registers-case-against-man-who-cheated-by-posing-as-pmo-official-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: PMO अधिकारी बन करता था ठगी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: PMO अधिकारी बन करता था ठगी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला
Fri, 21 Jul 2023 07:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:14 PM IST
सार
सीबीआई ने खुद को पीएमओ में अधिकारी बताने वाले शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस शख्स के खिलाफ छह महीने पहले शिकायत मिली थी। इसका नाम पवन पटेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने पीएमओ में काम करने वाला एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस शख्स ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का एक अधिकारी बताकर तकनीकी निगरानी एजेंसी एनटीआरओ में काम करने का आरोप है। इस शख्स का नाम पवन पटेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई पीएमओ से छह महीने पुराने मामले में शुरू हुई थी। जहां पटेल के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसने खुद को पीएमओ अधिकारी बताकर लोगों से ठेके दिलाने के नाम पर पैसा मांगा था।
विज्ञापन
बता दें कि शाहदरा के रहने वाले एक शख्स ने केंद्र सरकार के एक शिकायत पोर्टल पर शिकायत की थी कि पटेल अपने आप को विभाग में तैनात होने का दावा कर रहा है। जो पीएमओ इंटेलिजेंस की सुरक्षा देखता है। लोगों को यह कहकर फंसा रहा है कि वह एनटीआरओ के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन