फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI raids the parking department at MCD headquarters

Delhi News: एमसीडी मुख्यालय में पार्किंग विभाग पर सीबीआई ने मारा छापा

Tue, 15 Jul 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
CBI raids the parking department at MCD headquarters
ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की जांच में कई अफसरों से पूछताछ की
विज्ञापन

पार्किंग ठेकों में पारदर्शिता की कमी, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और रेवेन्यू में हेराफेरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पार्किंग विभाग में छापा मारा।कार्रवाई सुबह से लेकर देर शाम तक जारी रही। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सिविक सेंटर की 25वीं मंजिल पर स्थित पार्किंग विभाग के कार्यालय में फाइलों की जांच की और अधिकारियों से लंबी पूछताछ की।
सीबीआई को कुछ शिकायतें मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि एमसीडी के अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ पार्किंग ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया है। आरोपों में यह भी कहा गया कि अधिकारियों ने पार्किंग ठेकों में पारदर्शिता की कमी, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और रेवेन्यू में हेराफेरी की है। इसके अलावा कुछ ठेकेदारों की ओर से तय क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में पार्किंग चलाने का नक्शा भी जमा कर रखा है। इस तरह के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। कई कर्मचारियों पर गाज भी गिरी है। अब सीबीआई की कार्रवाई ने एमसीडी के भीतर चल रहे कथित भ्रष्टाचार के मामलों को एक बार फिर से उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एमसीडी का पार्किंग विभाग पहले भी अनियमितताओं के चलते सुर्खियों में रहा है। बीते वर्ष अदालत ने एमसीडी की पार्किंग नीति में गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के प्रमुख को हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को पद से हटाया था। उधर, इस पूरे घटनाक्रम पर एमसीडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एमसीडी के उच्च अधिकारियों में हलचल बनी हुई है। अब यह देखना अहम होगा कि सीबीआई की यह जांच किस दिशा में जाती है और किन अधिकारियों की भूमिका इस प्रकरण में सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed