फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI arrests Delhi postal superintendent in bribery case

रिश्वतखोरी पर कार्रवाई: दिल्ली में डाक अधीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, ट्रांसफर रोकने के लिए मांगे थे रुपये

Sat, 18 Apr 2026 06:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नई दिल्ली, पीटीआई
नई दिल्ली, पीटीआई Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

सीबीआई ने दिल्ली में डाक विभाग के अधीक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ब्रांच ट्रांसफर रोकने और छुट्टी मंजूर करने के बदले 20 हजार मांगे थे। केस दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
CBI arrests Delhi postal superintendent in bribery case
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में तैनात डाक विभाग के एक अधीक्षक को कथित तौर पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ताओं से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि 17 अप्रैल को इस मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ताओं का ब्रांच ट्रांसफर रोकने और उनकी छुट्टी मंजूर करने के बदले 20 हजार रुपये की अवैध रकम की मांग की थी।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान आरोपी 20 हजार रुपये की कुल रिश्वत में से 10 हजार रुपये आंशिक भुगतान के रूप में लेने पर राजी हो गया। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाया और आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

, 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed