फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cartridges found during checking at airport in bag purchased from road

दिल्ली : महिला को सड़क पर बैग खरीदना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर चेकिंग में मिला ऐसा सामान, देखकर पुलिस भी हैरान

Sat, 24 Apr 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Apr 2021 08:22 AM IST
सार

सड़क किनारे बैग बेचने वालों से बैग खरीदना एक महिला को भारी पड़ गया। बैग में एक कारतूस मिला। आईजीआई एयरपोर्ट ने महिला को पाबंद  कर दिया है।

विज्ञापन
Cartridges found during checking at airport in bag purchased from road
फाइल फोटो

विस्तार

सड़क किनारे बैग बेचने वालों से बैग खरीदना एक महिला को भारी पड़ गया। बैग में एक कारतूस मिला। आईजीआई एयरपोर्ट ने महिला को पाबंद  कर दिया है। पुलिस कोर्ट की संज्ञान में पूरे मामले को लाएगी। इसके बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। 
विज्ञापन


महिला कैंसर से पीड़ित है और अपना इलाज कराने दिल्ली आई थी। कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित होने के कारण पुलिस ने ये कार्रवाई की है।  पुलिस महिला के बयानों की जांच कर रही है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी महिला मालती देवी(57) गो एयर की फ्लाट्स से बृहपतिवार को दिल्ली से पटना जा रही थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान महिला के बैग से एक कारतूस मिला। महिला से कारतूस से संबंधित वैध कागजात मांगे। मगर महिला कागजात नहीं दिखा पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार मालती देवी ने पूछताछ में बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है। वह अपने बेटे के साथ रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में इलाज कराने आई थी।

महिला ने बताया कि उसने अस्पताल के सामने ही सड़क किनारे बैग बेचने वालों से बैग खरीदा था। उन्होंने बैग का पहली बार इस्तेमाल किया था। उन्हें पता नहीं था कि बैग में कारतूस है। हालांकि पुलिस महिला के बयान पर विश्वास नहीं कर रही है। 

बैग नया है फिर उसमें कारतूस कैसे आ सकता है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने महिला को गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पाबंद किया है। पुलिस कोर्ट के सामने वस्तुस्थिति को रखेगी। कोर्ट तय करेगा कि महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। 

ऐसा केस जिसमें सात वर्ष से कम की सजा है और पुलिस को लगता है कि आरोपी भाग नहीं सकता तो पुलिस उसे गिरफ्तार न करके पाबंद कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed