फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   carriageway of nh 24 going towards ghaziabad from delhi has been opened

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला मार्ग एक ओर से खुला, किसान आंदोलन के कारण किया गया था बंद

Mon, 15 Mar 2021 09:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
carriageway of nh 24 going towards ghaziabad from delhi has been opened
एनएच 24 पर सिंगल लेन खोली गई - फोटो : ani

बीते तीन माह से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों के कारण दिल्ली में कई मार्ग बंद पड़े हैं। इस बीच रविवार रात को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट स्थित फ्लाईओवर की सिंगल लेन दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली को खोल दिया है।

विज्ञापन


एनएच 9 पर दिल्ली से आने वाली लेन खुलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सभी 14 लेन को बंद कर दिया गया था। बीच में एक दिन पांच घंटे के लिए इसी लेन को खोला गया था। इसके बाद फिर से बैरियर लगाकर बंद किया गया था।
विज्ञापन

 

इसकी वजह से गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बॉर्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बॉर्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर किसान बैठे हैं और इस वजह से यह लेन अभी नहीं खोली गई है। अभी बॉर्डर बंद होने से ईडीएम माल या आनंद विहार बॉर्डर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। इन दोनों प्वाइंटों पर शाम को जाम लगता था। एक लेन खुलने से या ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed