{"_id":"63a0cf7959fc153e2b34894d","slug":"car-riders-beat-young-man-to-death-on-suspicion-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चोरी के शक में कार सवारों ने की युवक की पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चोरी के शक में कार सवारों ने की युवक की पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
Tue, 20 Dec 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान मृतक के तीन दोस्त मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में मृत युवक अपने दोस्तों के साथ चोरी की नीयत से सन्नौथ गांव गया था। एक दुकान के पास दो कारों को अपनी ओर आता देख सभी भागने लगे।
विज्ञापन
इनमें से एक को कार सवार लोगों ने पकड़कर हॉकी से पिटाई कर दी। अगले दिन पुलिस को मृतक का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त बवाना निवासी अमजद अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बवाना निवासी अली हसन ने बताया कि 17 दिसंबर की देर रात वह अमजद अली, इरफान और गुलफान के साथ सन्नौथ गांव चोरी की नीयत से गया था। सभी एक दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान उनलोगों ने दो कारों को अपनी ओर आते देखा। वह देखकर सभी वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। उन लोगों ने अमजद अली को पकड़ लिया और उसकी हॉकी से जमकर पिटाई की। वे कह रहे थे कि आज चोर की हत्या कर देंगे। बाकी सब उसे छोड़कर अपने घर आ गए। यहां आकर उन लोगों ने किसी को वारदात के बारे में नहीं बताया।
अमजद के घर नहीं पहुंचने पर अगले दिन उसकी मां अली हसन के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ करने लगी। अली हसन ने अमजद के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। शक होने पर उसकी मां ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस पूछताछ करने के लिए अली हसन को लेकर थाने पहुंची।
पुलिस ने अहमद के शव का फोटो दिखाकर अली हसन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली के बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।