{"_id":"61316606d8e794339530d997","slug":"car-crushes-two-women-sub-inspector-s-wife-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दो महिलाओं को कुचला, सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने दो महिलाओं को कुचला, सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत
Fri, 03 Sep 2021 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:32 AM IST
सार
- दूसरी महिला की हालत नाजुक
- चालक महिलाओं को देखने के बाद कार समेत हुआ फरार
- पुलिस कर रही है कार चालक की तलाश
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नांगलोई इलाके में आई 10 कार ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी समेत दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों महिलाएं बुधवार शाम सैर करने के बाद सड़क किनारे बैठी थी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस घायल महिला के बयान पर चालक के खिलाफ लापवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृत महिला की शिनाख्त आर्य मोहल्ला नांगलोई निवासी गीता(53) के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान अशोक मोहल्ला नांगलोई निवासी शशि रोहिल्ला(46) के रूप में हुई है। गीता के पति जय भगवान दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। शशि ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह वह बुधवार शाम अपनी सहेली गीता के साथ सुरजमल स्टेडियम के पास टहलने गई थी। शाम करीब छह बजे टहलने के बाद दोनों रेल नीर के प्लांट के पास सड़क किनारे बैठकर बात कर रही थी।
विज्ञापन
वहां पर एक आईटेन कार सवार तेज रफ्तार से अपनी कार लापरवाही से चला रहा था। अचानक कार चालक पीछे की तरह से महिलाओं के पास आया और दोनों को कुचल दिया। शशि ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार से उतरकर उनके पास आया। घायल शशि ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। लेकिन चालक कार को बैक कर वहां से फरार हो गया। शशि ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बुरी तरह से घायल गीता को बालाजी एक्शन अस्पताल ले गई जबकि वहां जमा भीड़ में से कुछ लोग शशि को पास के खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बालाजी एक्शन अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि गीता का इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद जांच अधिकारी खेड़ा अस्पताल पहुंची और शशि के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। शशि ने पुलिस को कार का नंबर बताया है, जिसके जरिए पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।