{"_id":"640f524600202a32f207c373","slug":"car-crushed-innocent-playing-outside-house-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार
Mon, 13 Mar 2023 10:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:11 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त आकाश डेढ़ साल के रूप में हुई है। पुलिस अर्टिगा कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। फौरन मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त आकाश डेढ़ साल के रूप में हुई है। पुलिस अर्टिगा कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आकाश परिवार के साथ गली नंबर-10, दीवानी अस्पताल के नजदीक संगम विहार, वजीराबाद में रहता था। परिवार में पिता संजीत कुमार, मां व अन्य सदस्य हैं। संजीत प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार सुबह खेलते समय आकाश घर से बाहर चला गया। वह सड़क पर खेल रहा था। इस बीच करीब 8.15 बजे काले रंग की अर्टिगा कार ने आकाश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन