फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Campaign launched to seize BS-3 vehicles

Delhi News: बीएस-3 वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान शुरू

Sat, 28 Feb 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to seize BS-3 vehicles
वरिष्ठ अधिकारियोें ने वाहनों को जब्त करने के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में दौड़ रहे बीएस-3 वाहनों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जब्त करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ अधिकारियोें ने बीएस-3 वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
अब तक पुलिस करीब 350 बीएस-3 वाहनों को जब्त कर चुकी है। 26 फरवरी को एक दिन में मियाद पूरी कर चुके 106 वाहन जब्त किए गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीएस-3 मानक वाले वाहन, जो 10 साल (डीजल) या 15 साल (पेट्रोल) की मियाद पूरी कर चुके हैं वह एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल (ईएलवी) यानी कंडम वाहनों की श्रेणी में आते हैं। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में इन वाहनों के चलने या खड़े करने पर सख्त रोक है। इन्हें जब्त कर सीधे कबाड़ (स्क्रैप) भेजा जा सकता है। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को सार्वजनिक स्थानों या पार्किंग में पाए जाने पर बिना नोटिस के जब्त कर रहा है। यदि वाहन 15 साल से अधिक पुराना है लेकिन बीएस-4 या बीएस-5 है तो उस पर राहत मिल सकती है लेकिन बीएस-3 वाले इन श्रेणियों में आते हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नीरज ठाकुर ने बताया कि बीएस-3 वाहनों को जब्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला रखा है। ऐसे वाहनों को जब्त करने के लिए सभी रेंज के पुलिस उपायुक्त को सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दोपहिया जब्त किए जा रहे
विशेष पुलिस आयुक्त ठाकुर ने बताया कि बीएस-3 वाहनों के जब्त करने के अभियान में सबसे ज्यादा दाेपहिया वाहन जब्त किए जा रहे हैं। 26 फरवरी को चलाए गए अभियान के तहत बीएस-3 मानक वाले 106 वाहन जब्त किए गए थे। इनमें से 97 दोपहिया वाहन हैं। 6 चारपहिया वाहन, एक ग्रामीण सेवा और 2 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा बीएस-3 मानक वाले दोपहिया वाहन पूर्वी दिल्ली रेंज व उत्तरी रेंज में 30-30 जब्त किए गए हैं। इसके अलावा सेंट्रल रेेंज में 4, नई दिल्ली रेंज में 2, सदर्न रेंज में 0, पश्चिमी रेंज में 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed