फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Came India to study and started supplying drugs hashish worth 20 lakhs recovered from accused

दिल्ली: पढ़ाई करने आया भारत और करने लगा ड्रग्स सप्लाई, आरोपी के कब्जे से 20 लाख की हशीश बरामद

Wed, 04 Aug 2021 07:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 04 Aug 2021 07:26 PM IST
सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार जिले के नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सत्यबीर सिंह को तीन जुलाई को सूचना मिली थी कि नाइजीरिया का युवक ड्रग्स सप्लाई करने में लगा हुआ है और डीडीए कम्युनिटी सेंटर अलकनंदा अपार्टमेंट आएगा। 

विज्ञापन
Came India to study and started supplying drugs hashish worth 20 lakhs recovered from accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण जिले की नारकोटिक्स सेल ने एक ऐसे नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है, जो पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था और यहां आकर ड्रग्स सप्लाई करने लगा। आरोपी के कब्जे से दो किलो हशीश (चरस) बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हशीश की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार जिले के नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सत्यबीर सिंह को तीन जुलाई को सूचना मिली थी कि नाइजीरिया का युवक ड्रग्स सप्लाई करने में लगा हुआ है और डीडीए कम्युनिटी सेंटर अलकनंदा अपार्टमेंट आएगा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सत्यबीर की देखेरख में एसआई सिकंदर गौतम व एसआई गौरव दलाल की टीम ने घेराबंदी कर विदेशी युवक ओकोली चिएडु (23) को गिरफ्तार कर लिया। इसकी स्कूटी से चरस बरामद की गई। आरोपी तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रह रहा था। ये दिसंबर, 2018 में स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। पुलिस इसके वीजा व पासपोर्ट की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed