{"_id":"6251b0d8ddeb550aec54f8cd","slug":"call-center-bursted-which-cheated-unemployed-youth-in-the-name-of-getting-jobs-10-including-five-girls-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी में आटा गीला: बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम कर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी में आटा गीला: बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम कर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार
Sat, 09 Apr 2022 09:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:44 PM IST
सार
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार लोगों के साथ ठगी की जा रही है। कॉल सेंटर जी-19 सेक्टर-63 नोएडा में चलाया जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर में दबिश देकर पांच लड़के और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी जिले की साइबर पुलिस थाना ने कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार युवकों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी लोगों को प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने पांच युवतियां समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच में ये बात ये बात सामने आई है कि 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, छह एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश (26), सन्नी कुमार (28), बलवंत सिंह (19), सन्नी कुमार (21), अमित कुमार (19), पिंकी (22), शालू (22), नेहा (19), हिना (23), और कुमारी राधा (23) के रूप में हुई है। युवक बिहार के जबकि पांचों युवतियां गाजियाबाद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार जिले के साइबर थाने को गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिसीविंग पोर्टल(एनसीआरपी) से शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता प्रिया गुप्ता ने दी शिकायत में कहा था कि उन्होंने नौकरी डॉट कॉम पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस दौरान कॉल सेंटर से उसके पास कॉल आई और प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के झांसा देकर उससे 10900 रुपये ठग लिए। उसने गूगल पे के माध्यम से 1000 की ट्रांजेक्शन भी की थी। इसके बाद उससे अन्य किसी काम से 9900 रुपये भी मांगे। पैसे देने के बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार लोगों के साथ ठगी की जा रही है। कॉल सेंटर जी-19 सेक्टर-63 नोएडा में चलाया जा रहा था। पुलिस ने कॉल सेंटर में दबिश देकर पांच लड़के और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नौकरी डॉट कॉम से नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवकों की जानकारी एकत्रित करते थे।
उन्होंने नौकरी डॉट कॉम से मिलता-जुलता फर्जी पोर्टल बनाया हुआ था। इसके बाद ये नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह पैसे लेने के बाद पीड़ित का फोन उठाना बंद कर देते थे। इसके बाद अगर कोई पीड़ित उन्हें लगातार फोन कर परेशान करता था तो वह उन्हें अगले छह महीने में प्लेसमेंट दिलाने का दावा करते थे।
आरोपी ओमप्रकाश व सन्नी कुमार ने नोएडा में स्थित एक कॉल सेंटर में काम किया हुआ है। इसके बाद ही उन्हों ने कॉल सेंटर खोलकर अधिक रुपये कमाने का आइडिया आया था। आरोपियों ने युवतियों 10 से 18 हजार की सैलरी पर नौकरी पर रखा हुआ था।