फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   By end of year Pink Line of Metro will also be driverless operation will be monitored from control center

दिल्ली: साल के अंत तक मेट्रो की पिंक लाइन भी हो जाएगी ड्राइवरलेस, कंट्रोल सेंटर से परिचालन पर रखी जाएगी नजर

Tue, 14 Sep 2021 09:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 09:49 PM IST
सार

कोरोना काल में पिंक लाइन के शेष हिस्से (त्रिलोकपुरी-मयूर विहार, पॉकेट-1) पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने में देरी से इस लाइन पर सिग्नलिंग, इंटरलिंग सहित दूसरे तकनीकी बदलावों में थोड़ा और वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
By end of year Pink Line of Metro will also be driverless operation will be monitored from control center
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो में सफर के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। मजेंटा लाइन के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पिंक लाइन को भी चालक रहित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


कोरोना काल में पिंक लाइन के शेष हिस्से (त्रिलोकपुरी-मयूर विहार, पॉकेट-1) पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने में देरी से इस लाइन पर सिग्नलिंग, इंटरलिंग सहित दूसरे तकनीकी बदलावों में थोड़ा और वक्त लग सकता है। कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) तकनीक पर आधारित सेवा की शुरुआत से पहले सुरक्षा के लिहाज से सभी पहलुओं की जांच के लिए ट्रायल होगा। संभावना जताई जा रही है कि साल के अंत तक दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी (58.6 किलोमीटर) की पिंक लाइन भी ड्राइवरलेस हो जाएगी। यह दिल्ली मेट्रो की दूसरी ड्राइवरलेस लाइन होगी।
विज्ञापन


ड्राइवरलेस मेट्रो में सफर का मौका मिलेगा
मजेंटा लाइन पर पिछले साल मेट्रो सेवाएं ड्राइवरलेस कर दी गई थीं। इसकी सफलता के बाद पिंक लाइन को भी चालक रहित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पिंक लाइन के शेष हिस्से पर त्रिलोकपुरी (संजय लेक)-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने से रुकावटें दूर हो गईं। इसके बाद तकनीकी बदलाव का सिलसिला शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से सभी पहलुओं की बारीकी से जांच के लिए ट्रायल होगा। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-शिव विहार के बीच 38 स्टेशन हैं। साल के अंत तक डीएमआरसी का लक्ष्य पिंक लाइन को ड्राइवरलेस करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक नहीं, कंट्रोल सेंटर की निगरानी में दौड़ेगी ड्राइवरलेस मेट्रो
दिल्ली मेट्रो के इस कॉरिडोर पर पहले से ही अनअटेंड ट्रेन ऑपरेशंस (यूटीओ) मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सीबीटीसी तकनीक से दूसरे संचार माध्यमों के जरिये मेट्रो का परिचालन होगा। मेट्रो में चूंकि चालक नहीं होंगे, इसलिए डीएमआरसी के ऑपरेशन एंड कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) की देखरेख में मेट्रो का परिचालन होगा। इस केंद्र से मेट्रो की टाइमिंग, रफ्तार, सुरक्षा, बिजली, सुरक्षा भूमिगत सुरंगों में एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सहित सभी पहलुओं पर नजर रखी जाएगी।


कम वक्त में कर सकेंगे सुरक्षित सफर
पिंक लाइन के ड्राइवरलेस होने से यात्रियों को कम वक्त में मेट्रो में सुरक्षित सफर का मौका मिल सकेगा। इस प्रणाली के जरिये मानवीय हस्तक्षेप के बगैर मेट्रो में सफर का मौका मिल सकेगा। इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को सराय काले खां बस अड्डा, आनंद विहार रेलवे स्टेशन सहित कई मार्केट के सफर का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed