{"_id":"621069a8eb91324bbf2351eb","slug":"businessman-murdered-in-delhi-over-money-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: उधार के दो लाख रुपये नहीं लौटाने पर कारोबारी का कत्ल, पहले पिलाई शराब फिर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: उधार के दो लाख रुपये नहीं लौटाने पर कारोबारी का कत्ल, पहले पिलाई शराब फिर उतारा मौत के घाट
Sat, 19 Feb 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:23 AM IST
सार
दिल्ली में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी की हत्या रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई। एक अन्य घटना में एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके में शुक्रवार सुबह हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की छानबीन में वारदात के पीछे रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है।
मृतक की शिनाख्त पवन अग्रवाल के रूप में हुई है। वह परिवार सहित चावड़ी इलाके में रहते थे। इसी इलाके में उनका हार्डवेयर का कारोबार है। शुक्रवार सुबह पुलिस को द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर छानबीन के दौरान पता चला कि कारोबारी को दो गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की हत्या किसी दूरी जगह की गई होगी।
परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पवन का रुपयों के लेनदेन को लेकर कमल शर्मा नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। आरोपी घटना से पहले पवन के साथ मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने पालम इलाके में दबिश देकर कमल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान कमल ने बताया कि दो साल पहले उससे पवन ने लाखों रुपये उधार लिए थे। पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह बताकर वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने विशाल के साथ मिलकर उसे पालम स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसे गोली मार दी और शव द्वारका इलाके में फेंक दिया।

ख्याला इलाके में युवक पर चाकू से हमला
वहीं ख्याला में बृहस्पतिवार रात एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान विष्णु गार्डन निवासी ऋतिक (18) के रूप में हुई है। वह पहले रघुवीर नगर में रहता था। वह रघुवीर नगर में रहने वाले दोस्त गौरव से मिलने जाता था।
बृस्पतिवार रात वहां बुलेट मोटर साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे कुछ युवकों ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल ऋतिक को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों रघुवीर नगर निवासी अंशु और बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग दोस्त ने की थी युवक की हत्या
इसके अलावा बवाना इलाके में प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक नाबालिग दोस्त ने ही युवक की हत्या की थी। पुलिस ने नाबालिग को दबोचकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 14 फरवरी को युवक आदर्श का शव विजय कॉलोनी में कमरे के अंदर मिला था।
उसका परिवार जेजे कॉलोनी बवाना में रहता है। आदर्श परिजन से अलग किराए पर रहता था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि आदर्श फोन नहीं उठा रहा है। उनकी सूचना पर पुलिस ने जाकर कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर आदर्श की लाश मिली। उसके सिर में भारी हथियार से वार किया गया था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आदर्श ने जेजे कालोनी में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था।