फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Budget 2023: Delhi Police will be strong, will get 11.93 thousand crores

Budget 2023 : दिल्ली पुलिस होगी मजबूत, 11.93 हजार करोड़ मिलेंगे, आवासीय भवन भी बनेगा

Thu, 02 Feb 2023 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 02:22 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए घोषित किए गए बजट प्रावधानों के तहत 11,932.03 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े 15 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Budget 2023: Delhi Police will be strong, will get 11.93 thousand crores
Delhi Police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और पुलिस हाउसिंग ढांचे के प्रति पुलिसकर्मियों के संतोष का स्तर बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस के बजट में इस साल बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली पुलिस को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए घोषित किए गए बजट प्रावधानों के तहत 11,932.03 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े 15 फीसदी अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में दिल्ली पुलिस को कुल 10,355.29 करोड़ रुपये मिले थे। इस तरह दिल्ली पुलिस को पिछले साल के मुकाबले 1,576.29 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 10,642.11 करोड़ रुपये पुलिसकर्मियों के वेतन, बिजली-पानी, फोन बिल, इमारतों का किराया, ऑफिस स्टेशनरी और देखभाल से जुड़े अन्य मदों में खर्च किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के तहत पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए मकान बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसे देखते हुए बजट में 270 करोड़ रुपये केवल पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए अलग से खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसमें कार्यालय इमारत के साथ-साथ नई आवासीय इमारत का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि पुलिस हाउसिंग के प्रति पुलिसकर्मियों के संतोष के स्तर में बढ़ोतरी हो। पीपीपी मोड पर नए पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए भी इसी मद में से पैसा खर्च किया जाएगा। यहां बता दें कि पिछले वर्ष 2022-23 में भवन निर्माण के लिए 259 करोड़ रुपए दिए गए थे। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 264.12 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पिछले साल यह बजट 152.52 करोड़ था। पिछले साल के मुकाबले यह बजट 111.50 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खर्च होंगे 1019.92
दिल्ली में कानून व्यवस्था, संचार और निगरानी के सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बजट में से 1019.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए सीसीटीवी कैमरे खरीदे जाएंगे। कानून व्यवस्था को बनाए रखने और उसके आधुनिकीकरण के लिए कई तरह की आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरण खरीदने और कम्युनिकेशन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए डिजिटल ट्रंकिंग रेडियो सिस्टम पर यह रकम खर्च होगी। इसके अलावा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भी जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे और पुलिसिंग काम के लिए अलग-अलग तरह की नई गाड़ियां खरीदने व अन्य उपकरणों पर रकम खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed