फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bsp chief mayawati mother passed away in delhi by heart attack in age of 92

दुखद: बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार

Sat, 13 Nov 2021 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 05:46 PM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि मायावती की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। 

विज्ञापन
bsp chief mayawati mother passed away in delhi by heart attack in age of 92
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार (13 नवंबर) को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी।

विज्ञापन


कई दिन से चल रही थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


सतीश चंद्र मिश्र ने दी यह जानकारी 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, 'अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed