Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Brother killed uncle for scolding his niece

Delhi News: भतीजी को डांटा तो भाई ने कर दी चाचा की हत्या

Tue, 19 Aug 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Brother killed uncle for scolding his niece
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी की वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
विज्ञापन

-मृतक के परिजनों का आरोप संपत्ति विवाद में आरोपी ने की हत्या, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा बाकी परिजनों से कर रही पूछताछ, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित सुंदर नगरी इलाके में भतीजी को डांटने पर उसके भाई ने सोमवार को चाकू से हमला कर अपने चाचा की हत्या कर दी। उनकी शिनाख्त पन्नालाल (48) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत मे परिजन पन्नालाल को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दीपक (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

वहीं पन्नालाल के परिजनों का आरोप है कि संपत्ति विवाद में उनकी हत्या की गई। दीपक व उसके परिवार की नियत उनके मकान पर खराब है। हत्या की असली वजह प्रॉपर्टी विवाद ही है। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया, जी-ब्लॉक सुंदर नगरी निवासी पन्नालाल के परिवार में पत्नी आरती के अलावा, दो बेटे अजय व नक्श हैं। पन्ना पेशे से प्लंबर थे। इनके पड़ोस में भतीजे दीपक व उसका परिवार रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम को पन्नालाल ने दीपक की नाबालिग बहन को डांट दिया था।
विज्ञापन

बहन ने दीपक से इसकी शिकायत की। पता चलते ही दीपक आग बबूला हो गया। वह सीधे चाचा के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed