{"_id":"61acedbf817f4c767747a625","slug":"brothel-racket-busted-in-delhi-five-girls-and-spa-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, सच जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, सच जानकर पुलिस भी हैरान
Sun, 05 Dec 2021 10:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:20 PM IST
सार
दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा ने पांच युवती और स्पा मालिक को गिरफ्तार किया है। नकली ग्राहक भेजकर अपराध शाखा ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध शाखा ने मालवीय नगर में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच युवतियों और स्पा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मालवीय नगर में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने अपने एक सदस्य को नकली ग्राहक बनाकर मालवीय नगर के सावित्री नगर में स्थित आयुर्वेदिक और पंचकर्मा थैरेपी सेंटर में भेजा।
नकली ग्राहक ने बातचीत करने के दौरान लड़कियों की मांग की। इस दौरान उसे तीन लड़कियां दिखाई गई। जिनमें से दो को नकली ग्राहक ने पसंद कर लिया। कमीशन के तौर पर नकली ग्राहक से दो हजार रुपये लिए गए। यहां अवैध धंधे चलने की पुष्टि होने के बाद पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा और पांच युवतियों और स्पा मालिक मूलत: शिवा कुंज, के के नगर, सिकंदरा, आगरा यूपी निवासी मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन मोबाइल फोन और दिए गए दो हजार रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि स्पा सेंटर पिछले पांच छह महीने से चल रहा था। जहां सेक्स के लिए लड़कियां मुहैया करवाई जाती थी। ग्राहकों से प्रति लड़की एक हजार रुपये कमीशन के तौर पर वसूले जाते थे। गिरफ्तार पांच लड़कियों में रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है।