फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boys Locker Room Latest News Update Today: Identification of two more boys

Bois Locker Room: दो और लड़कों की पहचान, एक फरीदाबाद के नामी स्कूल का

Wed, 13 May 2020 02:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2020 02:54 PM IST
सार

  • सिद्धार्थ बनकर नाबालिग लड़के से सामूहिक दुष्कर्म की बात करने वाली लड़की उससे दोस्ती करना चहाती थी
  • सका खिंचाव नाबालिग लड़के की तरफ बढ़ता जा रहा था
  • दोनों के स्कूल अलग-अलग हैं, लेकिन ट्यूशन एक साथ पढ़ते हैं

विज्ञापन
Boys Locker Room Latest News Update Today: Identification of two more boys
बॉयज लॉकर रूम - फोटो : self

विस्तार

सिद्धार्थ बनकर नाबालिग लड़के से सामूहिक दुष्कर्म की बात करने वाली लड़की उससे दोस्ती करना चहाती थी। उसका खिंचाव नाबालिग लड़के की तरफ बढ़ता जा रहा था। दोनों के स्कूल अलग-अलग हैं, लेकिन ट्यूशन एक साथ पढ़ते हैं ये खुलासा दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की जांच में हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की को पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है। बॉयज लॉकर रूम में कुल 27 लड़के जुड़े हुए थे, जिनमें से दो की और पहचान हो गई है। इनमें एक फरीदाबाद का रहने वाला है और अच्छे घराने का है। पुलिस ने इंस्टाग्राम से और जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक साथ ट्यूशन पढ़ने के कारण लड़की नाबालिग लड़के को जानती थी। इस दौरान मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया। लड़की ने जब लड़के से कुछ लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात की थी तो नाबालिग लड़का चुप हो गया था और उसने चैटिंग में कोई जवाब नहीं दिया था। दोनों की स्नैपचैट पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के ने ये इस चैटिंग का स्क्रीन शॉट लेकर एक ग्रुप में डाल दिया था, जिसमें आरोपी लड़की भी थी। यहां से मार्च में ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्क्रीनशॉट अप्रैल के पहले सप्ताह में सामने आया और इसे बॉयज लॉकर रूम से जोड़ दिया था और कहा जाने लगा था कि बॉयज लॉकर रूम की पीड़ित लड़कियों को सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी गई है। लड़की नाबालिग लड़के का चरित्र जानकार उससे दोस्त करना चाहती थी।


साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बॉयज लॉकर रूम के दो और लड़कों की पहचान सोमवार को हो गई। इनमें से एक फरीदाबाद का रहने वाला है और वह भी नामी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस ने इन दोनों के घर जाकर पूछताछ की थी। अब तक 26 लड़कों की पहचान हो चुकी है। ग्रुप के एक लड़के की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed