फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Boyfriend murdered when girlfriend blocked phone number in Delhi

खौफनाक: दिल्ली में प्रेमिका ने फोन नंबर किया ब्लॉक तो प्रेमी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रानी अपने परिवार के साथ 28-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहती थी। रानी शादीशुदा थी उसके पति व बच्चे पहले से हैं। वह आसपास की सोसायटी में घरेलू सहायिका की नौकरी करती थी। वहीं आरोपी गंगाराम भी रानी के घर के पास ही रहता है, वह ई-रिक्शा चालक है। 
 

विज्ञापन
Boyfriend murdered when girlfriend blocked phone number in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक प्रेमिका ने प्रेमी का मोबाइल क्या ब्लॉक किया आरोपी ने आग बबूला होकर प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त रानी (33) के रूप में हुई। आरोपी ने न्यू अशोक नगर के होटल के कमरे में वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


होटल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में आरोपी  गंगाराम उर्फ सन्नी (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। रानी और गंगाराम पहले से शादीशुदा हैं। वहीं मामले में होटल संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कैसे अपना होटल खोला हुआ था। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ भी डीडीएमए गाइड लाइन के नियम तोड़ने के तहत कार्रवाई की जाएगी। बाकी उससे पूछताछ जारी है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रानी अपने परिवार के साथ 28-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहती थी। रानी शादीशुदा थी उसके पति व बच्चे पहले से हैं। वह आसपास की सोसायटी में घरेलू सहायिका की नौकरी करती थी। वहीं आरोपी गंगाराम भी रानी के घर के पास ही रहता है, वह ई-रिक्शा चालक है। 

दोनों के बीच पिछले काफी समय से दोस्ती थी। दोनों चुपचाप एक दूसरे से मिलते भी थे। पिछले कुछ दिनों से रानी किसी बात पर गंगाराम से खफा थी। उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक किया हुआ था। मंगलवार को किसी तरह गंगाराम ने रानी से संपर्क कर मिलने की बात की। रानी इसलिए तैयार हो गई। 

आरोप है कि दोपहर के समय गंगाराम रानी को लेकर न्यू अशोक नगर सी-ब्लॉक स्थित लवली होटल पहुंचा। वहां दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया। 
रात करीब नौ बजे गंगाराम और रानी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। गंगाराम ने लातों और घूंसों से उसे बुरी तरह पीट दिया। रानी की वहीं मौत हो गई। होटल प्रशासन को इसका पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने रानी का शव कब्जे में लिया। बाद में देर रात को गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गंगाराम से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौँप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed