{"_id":"6268803c768c834c5004c83f","slug":"boundary-wall-collapsed-in-the-storm-and-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आंधी में जर्जर चहारदीवारी गिरी, दो लोगों की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आंधी में जर्जर चहारदीवारी गिरी, दो लोगों की दबकर मौत
Wed, 27 Apr 2022 04:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:59 AM IST
सार
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से दोनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम जिले के केशवपुरम इलाके में सोमवार शाम तेज आंधी के दौरान रामपुर रेड लाइट के पास एक जर्जर चाहरदीवारी गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से दोनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त आनंद पर्वत निवासी सुमित और सुल्तानपुरी निवासी भोज प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। भोज प्रकाश अपने परिवार के साथ सुल्तानपुरी में रहता था और केशवपुरम इलाके में पॉलिश का काम करता था।
विज्ञापन
वहीं, सुमित आनंद पर्वत इलाके में रहता था और एक कंपनी में फील्ड ऑफिसर का काम करता था। सोमवार रात करीब पौने दस बजे दोनों अपने घर जा रहे थे। अभी वे लारेंस रोड के पास रामपुर लाल बत्ती के पास पहुंचे थे कि अचानक तेज आंधी चलने लगी।
आंधी से बचने के लिए वे दोनों लाल बत्ती के पास ही एक चाहरदीवारी के पास खड़े हो गए। लेकिन, आंधी के वेग से वह दीवार उनके ऊपर गिर गई। चाहरदीवारी 12 फीट ऊंची थी। दोनों उसके मलबे के नीचे दब गए।