फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bodies of gym instructor and female friend found in the room

कमरे में मिले जिम प्रशिक्षक और महिला मित्र के शव

Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bodies of gym instructor and female friend found in the room
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में बुधवार देर रात एक मकान के कमरे में जिम प्रशिक्षक और उसकी महिला मित्र के शव मिले। उनकी मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कमरे में शराब की बोतल और दवाइयां मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की मौत खुदकुशी करने या फिर नशे का सेवन करने से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं और विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जिस कमरे से शव मिले, उसमें प्रशिक्षक की महिला मित्र दो साल से किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान मूलरूप से मेरठ निवासी पवन पालीवाल (29) और उत्तराखंड के नैनीताल निवासी प्रियंका बिष्ट (23) के रूप में हुई है। प्रियंका पढ़ाई के साथ-साथ निजी कंपनी में काम करती थी जबकि पवन जिम प्रशिक्षक के साथ मॉडलिंग करता था। यहां रहते हुए प्रियंका की पवन से दोस्ती हुई थी। जांच में पता चला कि पवन चार दिन पहले प्रियंका से मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने दो बजे पुलिस को तिलक नगर के एक मकान मालिक ने कमरे से बदबू आने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। जहां दोनों के शव सड़ी गली अवस्था में पड़े थे। पास ही शराब की बोतल पड़ी थी। इसके अलावा पास ही कुछ दवा के रैपर भी मिले हैं। मौके से पुलिस को दोनों के तीन मोबाइल फोन मिले हैं जो टूटे हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, जिसमें उन लोगों ने दोनों के बीच दोस्ती होने की बात मानी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed