फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bloody conflict Villager killed eight people from both sides injured in wall collapse dispute 

खूनी संघर्ष: संभल में दीवार गिरने से शुरू हुए विवाद में ग्रामीण की हत्या, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल

Sun, 29 Aug 2021 03:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 29 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

खेमकरन ने दीवार गिराने का आरोप लगाया था। डेढ़ महीने के दौरान कई बार इसी बात पर कहासुनी हुई। रविवार की सुबह दस बजे करीब इसी बात पर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Bloody conflict Villager killed eight people from both sides injured in wall collapse dispute 
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में डेढ़ महीने पहले बारिश के दौरान दीवार गिरने से शुरू हुए विवाद में रविवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। इसमें जमकर लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों की ओर से नौ लोग जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस गांव में तैनात हो गई है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी जगदीश (56) की मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई। यह विवाद करीब डेढ़ महीने पहले उस समय शुरू हुआ था जब जगदीश के घर की ओर पड़ोसी खेमकरन के मकान की दीवार गिर गई थी। 
विज्ञापन


खेमकरन ने दीवार गिराने का आरोप लगाया था। डेढ़ महीने के दौरान कई बार इसी बात पर कहासुनी हुई। रविवार की सुबह दस बजे करीब इसी बात पर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष से जगदीश, राजेश, कुमारी मिथलेश, गंगा देवी घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की ओर से खेमकरन, फूलवती, हरप्यारी, सोनभद्र और नत्थू घायल हो गए। जगदीश की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। एक बजे करीब जगदीश की मौत हो गई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed