फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Blackmailing petition against illegal construction not allowed: High Court

अवैध निर्माण के खिलाफ ब्लैकमेलिंग याचिका की मंजूरी नहीं : हाईकोर्ट

Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing petition against illegal construction not allowed: High Court
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बिना किसी जानकारी के संपत्तियों को कथित अनधिकृत निर्माण बताने की जनहित याचिका को ‘ब्लैकमेलिंग प्रकार की मुकदमेबाजी’ करार दिया है। अदालत ने याची पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए कहा कि किसी भी हालत में इस प्रकार की ब्लैकमेलिंग याचिका को दायर करने की मंजूूरी प्रदान नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति अमित बंसल की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि याचिका बिना किसी होमवर्क के दायर की गई। ये मात्र कुछ लोगों के कहने पर दायर कर दी गई कि अवैध निर्माण हो रहा है। पीठ ने कहा यह ऐसा तरीका नहीं है जिसमें याचिकाकर्ता द्वारा जनहित याचिका दायर की जा सके।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों से उसे अवैध निर्माण के बारे में पता लगा था। पीठ ने कहा यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि जब भी किसी भी संपत्ति को ध्वस्त किया जाता है भले ही वह प्रकृति में अवैध हो, ऐसे में याचिकाकर्ता को संबंधित संपत्ति के मालिक या कब्जाधारियों को पक्ष बनाना जरूरी है। कोई भी निर्माण बिना सुनवाई के ध्वस्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइट फॉर राइट सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दायर याचिका में शास्त्री नगर इलाके की कुछ संपत्तियों को अनधिकृत और अवैध निर्माण बताते हुए आरोप लगाया गया था कि संबंधित विभाग उन्हें तोड़ नहीं रहा।
मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा इस कोर्ट रूम का आकार क्या है? क्या आप इसे देख सकते हैं और हमें बता सकते हैं? वकील के बताने में असमर्थता व्यक्त करने पर अदालत ने कहा कि आप उस कमरे का आकार नहीं बता सकते जिसमें आप खड़े हैं, लेकिन आप एक इमारत को देख सकते हैं और बता सकते हैं कि यह अधिकृत है या नहीं?
अदालत की टिप्पणी पर याची ने कहा कि उसे तब आसपास रहने वाले व्यक्तियों ने बताया है कि निर्माण अवैध है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे कि याचिकाकर्ता ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत उक्त 13 भवनों के बारे में कभी कोई सूचना प्राप्त की है। याची ने यह प्रयास नहीं किया है कि संबंधित प्रतिवादी अधिकारियों या किसी सक्षम प्राधिकारी से निर्माण के नक्शे आदि के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करें।

पीठ ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक जनहित याचिका नहीं है। यह एक ब्लैकमेलिंग प्रकार का मुकदमा है। अदालत ने याची पर 50 हजार रुपये जुर्माना करते हुए उसे यह राशि चार सप्ताह में दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed