फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP tops in showing confidence in former councilors

MCD Elections : पूर्व पार्षदों पर भरोसा जताने में भाजपा अव्वल, इसके बाद आप और फिर कांग्रेस

Wed, 30 Nov 2022 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 04:37 AM IST
विज्ञापन
BJP tops in showing confidence in former councilors
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

एमसीडी चुनाव में चौथी बार सत्ता हासिल करने की रस्साकशी कर रही भाजपा के पास अनुभवी उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त है। लंबे फासले के साथ दूसरा नंबर आम आदमी पार्टी का है। कांग्रेस के पास सबसे कम अनुभवी उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के करीब एक तिहाई उम्मीदवार पहले पार्षद रहे हैं। वहीं, आप ने सिर्फ 12 फीसदी पुराने पार्षदों पर भरोसा जताया है। जबकि कांग्रेस ने निगम की 250  सीटों में से सिर्फ 12 पूर्व पार्षदों को टिकट दिया है। जानकारों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह एमसीडी में पहले भाजपा का सत्तासीन होना है। 
विज्ञापन


निगम की 250 सीटों में से भाजपा ने 70 उम्मीदवार ऐसे उतारे हैं, जो पहले पार्षद रहे हैं। इनमें से छह पूर्व पार्षद मेयर रह चुके हैं। वहीं, स्थायी समिति के दो पूर्व अध्यक्ष भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नेता सदन व उपमहापौर का कार्य संभालने वाले पूर्व पार्षद भी चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे हैं। एकीकृत एमसीडी में भाजपा के पार्षद ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष रहे कई पूर्व पार्षद भी चुनाव मैदान में हैं।

उधर, आप के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व पार्षदों में केवल एक ही उम्मीदवार को एमसीडी का सबसे अधिक अनुभव है। कांग्रेस से आप में आए यह पूर्व पार्षद एकीकृत एमसीडी में स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे है। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके है, जबकि आप के अपने दो पूर्व पार्षद ही एमसीडी के कामकाज से अच्छी तरह वाकिफ है। ये दोनों पूर्व पार्षद उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके है।


हालांकि, कांग्रेस छोड़कर आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कई पूर्व पार्षदों को एमसीडी के कामकाज के संबंध में जानकार माना जाता है, लेकिन वह कई वर्षों के बाद पार्षद बनने के लिए पसीना बहा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed